संभल, अगस्त 21 -- Sambhal News: विकासखंड असमोली के गांव धामपुर में चामुंडा मंदिर के पास कुशल देवल के मकान पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन शुक्रवार को श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मनोहारी वर्णन सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। कथावाचक कृष्ण शास्त्री ने भगवान की लीलाओं के माध्यम से भक्ति, सेवा और संस्कारों का संदेश दिया। कृष्ण शास्त्री ने पूतना चरित्र का वर्णन करते हुए बताया कि बालकृष्ण ने पूतना का वध कर उसका भी कल्याण किया। उन्होंने कहा कि सच्चे प्रेम और समर्पण से ही परमात्मा की प्राप्ति संभव है। गौ सेवा, गायत्री जाप और गीता पाठ को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कथा के दौरान कृष्ण के माटी खाने की लीला का वर्णन भी भावपूर्ण ढंग से किया गया। जब यशोदा मैया ने उनका मुख खुलवाया तो उसमें संपूर्ण चर-अचर जगत के दर्शन हुए। यह दे...