संभल, सितम्बर 25 -- Sambhal News: चन्दौसी। अनन्त चतुदर्शी पर शुक्रवार को गणेश विसर्जन यात्रा के साथ गणेश महोत्सव संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने नम आंखों के साथ गणेश बाबा को अगले बरस जल्दी आने का निमंत्रण दिया। गणेश मंदिर समेत जगह-जगह पांडालों में बिराजे गणपति बप्पा की विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली गई। युवाओं ने अबीर गुलाल उड़ाए और ठोल,ताशो पर जमकर थिरके। शुक्रवार को मिनीवृन्दावन नगरी गणपति की भक्ति में नजर आई। नगर से गंगा घाट राजघाट तक गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजते रहे। सुबह 10 बजे गणेश मंदिर पर महाप्रभु गणेश की विधि विधान से पूजा-अर्चना की गई। उसके बाद गौरी पुत्र गणेश बाबा की भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई। यह भी पढ़ें- Kanpur News: गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ ... गणेश बाबा के सिंहासन क साथ कीर्तन मंडली भजनों की छटा बिखेर रही ...