संभल, अगस्त 6 -- Sambhal News: असमोली-टांडाकोठी मार्ग पर असमोली चौराहे से पहले गुरुवार शाम शुगर मिल से ड्यूटी कर घर लौट रहा कर्मचारी चलती बाइक से गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना क्षेत्र के गांव मवई ठाकुरान निवासी पीतम डीएसएम शुगर मिल में कार्यरत हैं। गुरुवार शाम वह ड्यूटी कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। असमोली चौराहे से पहले अचानक युवक बाइक से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद राहगीरों ने घायल को संभालने के साथ पुलिस और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे, तथा घायल को उपचार के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चौकी प्रभारी अरशद खान का कहना है कि बाइक से युवक के गिरने की सूचना मिली थी। उपचार के लिए परिजन मुरादाबाद के अस्पताल ले गए।...