संभल, सितम्बर 7 -- Sambhal News: चन्दौसी। आराध्या वूमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य कर रहे शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष पूनम अरोरा ने कहा आराध्या वूमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर एसोसिएशन समाजहित से जुड़े कार्यों को निरंतर प्राथमिकता देता रहा है और शिक्षक सम्मान जैसे आयोजन समाज में कृतज्ञता, संस्कार एवं सम्मान की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में संस्था के सतत प्रयास हैं। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य कर रही शिक्षिकाओं गीता ग्रोवर, चेतना डुडेजा, पूजा कोहली,जगमोहनी अरोरा, मोनिका आनंद,तान्या सचदेवा,एकता कपूर,अंजू अरोड़ा ,हरमीत,नीलम अरोरा ,खुशबू ...