संभल, अक्टूबर 23 -- Sambhal News: संभल। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए शुक्रवार सुबह संभल जिले के सभी मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ। सुबह आठ बजे से शुरू हुई वोटिंग के दौरान सभी केंद्रों पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी गई। सुबह दस बजे तक जिले में 9.60 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जिले के कुल 3499 मतदाताओं में से 336 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। शुरुआती दो घंटों में मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चली। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के साथ व्यवस्था बनाए रखने के इंतजाम किए गए। यह भी पढ़ें- Sambhal News: संभल जिले के 3,499 मतदाता कड़ी सुरक्षा के बीच सात केंद्रों पर आज करेंगे मतदान दिन चढ़...