Sambhal News: शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश
संभल, अक्टूबर 22 -- Sambhal News: उत्तर प्रदेश विधान परिषद बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन-2026 को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को पुलिस लाइन बहजोई में पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी ने निर्वाचन ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ब्रीफिंग के दौरान एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता, जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना और मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्राथमिकता है। सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल पर समय से पहुंचें और अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें। यह भी पढ़ें- Shahjahnp...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.