संभल, सितम्बर 8 -- Sambhal News: कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में शादी के महज पांच महीने बाद एक विवाहिता युवक के साथ घर से फरार हो गई है। विवाहिता की मां ने दूसरे समुदाय के युवक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। नगर के मुहल्ला निवासी दो बहनों की करीब पांच महीने पहले एक ही घर में धूमधाम से शादी हुई थी। आरोप है कि इनमें से बड़ी बहन शादी के पांच माह बाद एक युवक के साथ चली गई। विवाहिता की मां को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने कोतवाली पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। यह भी पढ़ें- 15 वर्षीय किशोरी लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को दूसरे समुदाय का युवक अपने साथ ले गया है। पीड़ित मां ने कहा कि उनको डर है कि युवक उनकी...