संभल, अक्टूबर 21 -- Sambhal News: गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में युवक ने नाबालिग को शादी करने का झांसा दिया और दुष्कर्म किया। पीड़िता ने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने इंकार कर दिया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजनों ने थाने पहुंचकर 18 अक्तूबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मंगलवार को थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग को भूपेंद्र उर्फ काला निवासी पतेई कायस्थ ने शादी करने का झांसा दिया और अपने जाल में फंसा लिया। आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने आरोपी युवक पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने इंकार कर दिया। आरोपी ने पीड़िता के साथ गाली-गलौज की और घटना के बारे में परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता...