संभल, अक्टूबर 21 -- Sambhal News: पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को पुलिस लाइन बहजोई में शहीद पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी समेत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश की सुरक्षा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन किया। कार्यक्रम में शहीद पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही शहीद जवानों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।इस दौरान एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस हमें उन वीर पुलिसकर्मियों के बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश और समाज की सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। यह भी पढ़े...