Sambhal News: शहर में जलभराव से मिलेगी राहत, नाला निर्माण से लेकर गंदे पानी के ट्रीटमेंट तक के कार्य तेज
संभल, अक्टूबर 29 -- Sambhal News: नगर पालिका परिषद क्षेत्र में जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने और जलभराव की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसके तहत नालों का निर्माण, पुरानी नालियों की मरम्मत, सड़क-नाली निर्माण और गंदे पानी के जैविक उपचार की व्यवस्था पर काम किया जा रहा है। इन कार्यों का उद्देश्य शहर की जलनिकासी को सुचारु बनाने के साथ गंदे पानी का उचित प्रबंधन करना है। शहर के भूरे शाह रोड पर लम्बे समय से जलनिकाली की व्यवस्था न होने की वजह से जलभराव की समस्या बनी हुई थी। अब लोगों को राहत मिलेगी। क्योकि भूरे शाह रोड और हसनपुर रोड पर नाला निर्माण कराया जा रहा है। वहीं बहजोई रोड पर पातालेश्वर मंदिर के सामने भी नाला बनाया जा रहा है। इसके अलावा वार्ड संख्या तीन में नाली की मरम्मत और स्लैब लगाने का काम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.