Sambhal News: शराब लाने से मना करने पर मारपीट
संभल, सितम्बर 28 -- Sambhal News: थाना क्षेत्र के मिठनपुर गांव निवासी कुंवरपाल ने रविवार को पुलिस को शिकायती पत्र दिया। जिसमें उसने आरोप लगाते हुए कहा कि 25 सितंबर की शाम करीब सात बजे वह दहगवां से अपने घर लौट रहा था। गांव के चौराहे पर पहुंचने पर गांव निवासी टिंकू ने उससे शराब लाने के लिए कहा। पीड़ित ने शराब लाने से मना कर दिया। आरोप है कि इसी बात को लेकर टिंकू ने उससे रंजिश मानते हुए उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। मारपीट के दौरान टिंकू का बड़ा भाई गुड्डू एवं पिता पप्पू भी मौके पर पहुंच गए। तीनों ने मिलकर पीड़ित कुंवरपाल के साथ मारपीट की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट के दौरान चीख-पुकार सुनकर कुंवरपाल का बड़ा बेटा और बेटी मौके पर पहुंचे और पिता को बचाने का प्रयास किया। आरोप है कि आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। पीड़ित क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.