Sambhal News: शराब के नशे में धुत दबंगों ने घर में घुसकर युवक को लाठी-डंडों से पीटा, मुकदमा दर्ज
संभल, जुलाई 18 -- Sambhal News: गुन्नौर क्षेत्र के ग्राम घुघईया में शराब के नशे में धुत दबंगों द्वारा एक युवक के घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी गई तहरीर में ग्राम घुघईया निवासी सोमवीर पुत्र रामौतार सिंह ने बताया कि 12 जुलाई की रात करीब 10 बजे उनके ही गांव के जीतपाल, जगतपाल और सतीश पुत्रगण शर्तेन सिंह शराब के नशे में किसी बात को लेकर उनके घर पर आ गए। आरोपियों ने आते ही पीड़ित के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब सोमवीर ने इस गाली-गलौज का विरोध किया, तो तीनों आरोपियों ने उन पर लात-घूसों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में सोमवीर के सिर पर गंभीर खुली चोट आई है, जबकि पैरों और कंधे पर भी अंदरूनी (गुम) चोटें लगी हैं।पीड़ित के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.