संभल, जुलाई 17 -- Sambhal News: रोटरी क्लब फ्रेंड्स का शुक्रवार को शपथ ग्रहण एवं ऑफिशिल विजिट का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारी को शपथ दिलाई गई। रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पायल गौर डीआरएफसी सागर शर्मा और असिस्टेंट गवर्नर राजेश बंसल ने शुक्रवार को मौसम गुप्ता के कार्यालय का ऑफिशिल विजिट किया। इस दौरान उन्होंने सभी पदाधिकारी का फूलमाला पहनकर स्वागत किया। बाद में बदायूं रोड स्थित होटल में शपथ ग्रहण आयोजित किया गया। जिसमें संगठन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गणेश चौधरी, सचिव पीसी वार्ष्णेय और कोषाध्यक्ष राजीव गुप्ता को कॉलर पहनकर बोर्ड के सदस्यों के साथ शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि पायल गौर ने पदाधिकारियों एवं सदस्यों को रोटरी के मूल मंत्र समझाएं और भविष्य में किए जाने वाले सेवा कार्यों के लिए उत्साहवर्धन किया।...