Sambhal News: शकरपुर शोत में रामलीला का विधायक पिंकी यादव ने किया शुभारम्भ
संभल, अक्टूबर 25 -- Sambhal News: थाना क्षेत्र के गांव शकरपुर शोत में आदर्श रामलीला श्री विष्णु रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन असमोली विधानसभा क्षेत्र की विधायक पिंकी सिंह यादव ने किया। रामलीला के शुभारंभ से क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। रामलीला भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, सत्य, त्याग और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया जाता है। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जसवंत सिंह, विधायक पति प्रमोद यादव, मुकेश यादव, डॉक्टर राहिल, मंसूर अली, मास्टर मुकट सिंह, नरेश कुमार ठाकुर, आदेश कुमार, धर्मवीर, सुरेश कुमार, महेश सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.