संभल, अक्टूबर 13 -- Sambhal News: यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट व्यवस्था लागू करने को लेकर व्यापारी में रोष है। मंगलवार को काफी संख्या में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी तहसील पहुंचे और एसडीएम आशुतोष से मिलकर उनको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें यूपीआई डिजिटल भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट व्यवस्था लागू न करने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि इस व्यवस्था से छोटे और मध्यम व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। ज्ञापन में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि देश में डिजिटल भुगतान एवं यु्पीआई व्यवस्था को बढ़ावा देन के लिए सरकार द्वारा किए ला रहे प्रयास का स्वागत करते है। यह भी पढ़ें- Deoria News: व्यापारियों ने की डिजिटल भुगतान पर शुल्क समाप्त की मांग आज किरान...