संभल, अक्टूबर 25 -- Sambhal News: नगर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से नगर पंचायत बबराला की ओर से विशेष वॉल पेंटिंग अभियान चलाया गया। इसके तहत नगर के प्रमुख स्थानों की दीवारों को आकर्षक चित्रों और प्रेरणादायक नारों से सजाया गया है। रंग-बिरंगी पेंटिंग के जरिए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने का संदेश दिया जा रहा है। अभियान के दौरान दीवारों पर स्वच्छ बबराला-निरोगी बबराला और आओ मिलकर कचरा हटाएं, स्वच्छ भारत बनाएं जैसे नारे लिखे गए हैं। इनके माध्यम से नागरिकों को कूड़े-कचरे का उचित निस्तारण करने और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही घरों और दुकानों से निकलने वाले गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में डालने की अपील की गई है। नगर पंचायत प्रशासन ...