संभल, अगस्त 8 -- Sambhal News: रजपुरा पुलिस ने वृद्ध महिला के साथ मारपीट कर नाक की लौंग लूटने के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीली धातु की एक लौंग और तीन हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ में गुन्नौर थाना क्षेत्र में महिला से नथुनी लूटने की एक अन्य वारदात का भी खुलासा हुआ है। गांव सिहावली निवासी अशोक सिंह ने दो अगस्त को रजपुरा थाने में तहरीर दी थी। बताया था कि उनकी दादी इमरती देवी गांव के बाहर पानी लेने गई थीं। इसी दौरान एक युवक ने उन्हें रोककर मारपीट की और वृद्धा की नाक से लौंग गायब मिली। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही कॉल डिटेल रिकॉर्ड और...