संभल, अगस्त 4 -- Sambhal News: ग्राम विकास अधिकारी की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठने के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए बनियाखेड़ा विकास खंड में तैनात ग्राम विकास अधिकारी अनिल सागर के तत्काल स्थानांतरण और विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। यह कार्रवाई ग्राम पंचायत रीठ के ग्रामीणों की शिकायत और प्रशासनिक समीक्षा में सामने आई अनियमितताओं के आधार पर की गई है। मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने बताया कि ग्राम पंचायत रीठ के ग्रामीणों ने 27 जुलाई को शिकायत कर आरोप लगाया था कि ग्राम विकास अधिकारी तैनाती अवधि से ही जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र समय से जारी नहीं कर रहे हैं। इतना ही नहीं, प्रमाण पत्र निर्गत करने के नाम पर अवैध धनराशि की मांग किए जाने के भी आरोप लगाए गए। शिकायत में यह भी कहा गया कि ग्राम पंचायत की चार...