Sambhal News: विवाहिता की मौत मामले में पति समेत चार पर दहेज हत्या की रिपोर्ट
संभल, जुलाई 25 -- Sambhal News: थाना क्षेत्र के दुबारी कला घेर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति, सास-ससुर और ननद समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। विवाहिता का शव तीन दिन पहले घर में फंदे पर लटका मिला था। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। अलीगढ़ जनपद के दांदो थाना क्षेत्र के गांव अजवाइन ढेर निवासी भगवानदास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी 22 वर्षीय पुत्री भूरी देवी की शादी 24 अप्रैल 2026 को जुनावई थाना क्षेत्र के दुबारी कला घेर गांव निवासी कुलदीप कुमार के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उनकी पुत्री को परेशान करते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.