संभल, अगस्त 14 -- Sambhal News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार, बहजोई में वर्ष 1947 की त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों और विस्थापित परिवारों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल व पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने की। मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्रीस्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट के मौन के साथ हुई। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी, जबकि माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने विभाजन की त्रासदी पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर उस दौर की पीड़ा को जीवंत किया। चंदौसी और सम्भल क्षेत्र से विस्थापित हुए करीब 40 परिवारों के सदस्यों को शॉल, पुष्प व पुस्तक भेंटकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: ...