संभल, अक्टूबर 18 -- Sambhal News: संभल में धनतेरस और दीपावली पर घरों से लेकर बाजारों तक रोशनी बरकरार रखने के लिए बिजली विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शासन के 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश के बाद जिले में व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। जर्जर तारों की मरम्मत के साथ फॉल्ट होने पर तत्काल आपूर्ति बहाल करने के इंतजाम किए गए हैं। तीनों बिजली डिवीजन में दो-दो अतिरिक्त ट्रॉली वाले ट्रांसफार्मर रखे गए हैं। त्योहार के दौरान बिजली की मांग बढ़ने और अचानक फॉल्ट आने की आशंका को देखते हुए विभाग ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अतिरिक्त गैंग तैनात की हैं। चंदौसी में बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। स्टोर में केबल और मरम्मत के जरूरी उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि खराबी आने पर कर्मचारियों को स...