संभल, नवम्बर 7 -- Sambhal News: विकासखंड असमोली क्षेत्र के गांव भवालपुर स्थित लिटिल फ्लॉवर्स एकेडमी इंटर कॉलेज में शनिवार को दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ ने आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगे फूलों और मनमोहक रंगों से सजी रंगोलियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक बुध सिंह एवं अध्यक्ष अरविंद कुमार ने छात्र-छात्राओं और स्टाफ को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए मिठाई वितरित की। उन्होंने कहा कि दीपावली प्रकाश, ज्ञान, सद्भाव और सकारात्मकता का पर्व है, जो हमें अज्ञानता का अंधकार मिटाकर संस्कारों का प्रकाश फैलाने की प्रेरणा देता है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: डीएवी सेक्टर-6 में हर्षोल्लास के साथ मनी दीपावली प्रधा...