संभल, अक्टूबर 20 -- Sambhal News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विजयादशमी उत्सव एवं स्थापना दिवस के अवसर पर संभल शहर में हर्षोल्लास के साथ भव्य पथ संचलन निकाला गया। पूर्ण गणवेश में अनुशासित कदमों से आगे बढ़ते स्वयंसेवकों का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। पथ संचलन में बाल स्वयंसेवक आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम की शुरुआत शस्त्र पूजन से हुई। इसके बाद संघ के पूर्व विभाग कार्यवाह छत्रपाल ने बौद्धिक कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को संबोधित किया। पं. हितेश मिश्रा ने स्वयंसेवकों के माथे पर चंदन का तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया। यह भी पढ़ें- Sambhal News: अनुशासन के साथ कदमताल करते निकले स्वयंसेवक, जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा इसके बाद शहीद सरदार भगत सिंह पार्क से पथ संचलन प्रार...