Sambhal News: विजन सेंटर ने धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव
संभल, अगस्त 3 -- Sambhal News: सीएल गुप्ता नेत्र संस्थान द्वारा संचालित सीएल गुप्ता विजन सेंटर, संभल का वार्षिकोत्सव सोमवार को उत्साह के साथ मनाया गया। वर्ष 2019 में शुरू हुए इस केंद्र पर प्राथमिक नेत्र जांच, चश्मों का वितरण और जरूरतमंद मरीजों को मुरादाबाद स्थित बेस अस्पताल रेफर करने की सुविधा दी जाती है। संस्थान की वाइस चेयरपर्सन डॉ. आशि खुराना ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तक नेत्र सेवाएं पहुंचाना केंद्र का उद्देश्य है। कार्यक्रम में नेत्रदान के प्रति जागरूक किया गया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों और सहयोगियों को सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.