संभल, अगस्त 14 -- Sambhal News: वार्ष्णेय महिला मंडल सरायतरीन की ओर से शुक्रवार को हरियाली तीज उत्सव महेश्वरी देवी के निवास पर धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। सावन के पवित्र माह में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने लाल रंग की साड़ी और सोलह श्रृंगार में सजकर उत्सव की रौनक बढ़ा दी। सभी ने हरियाली तीज की पूजा-अर्चना और व्रत की परंपरा को याद करते हुए एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में महेश्वरी देवी ने हरियाली तीज के सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का सशक्त माध्यम हैं। यह भी पढ़ें- Meerut News: धूमधाम से मनाई गई हरियाली तीज, महिलाओं ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग महिलाओं ने सावन गीत और मल्हार गाकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। वहीं...