संभल, अगस्त 19 -- Sambhal News: संभल। विकासखंड संभल में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर दो ग्राम पंचायत सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। खंड विकास अधिकारी के बार-बार निर्देश देने के बावजूद स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत निर्धारित कार्य पूरे नहीं कराए गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने सचिव विजेंद्र सिंह का स्थानांतरण विकासखंड संभल से विकासखंड रजपुरा तथा सचिव देवेश कुमार का स्थानांतरण विकासखंड संभल से विकासखंड जुनावई कर दिया है। खंड विकास अधिकारी प्रेमपाल सिंह ने बुधवार को दोनों सचिवों को विकासखंड संभल से कार्यमुक्त कर दिया गया।अधिकारियों ने सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ आ...