Sambhal News: लाखों खर्च कर बनाया वेंडिंग जोन, एक साल बाद भी नहीं खुलीं दुकानें, लोहे में लगने लगी जंग
संभल, नवम्बर 16 -- Sambhal News: शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और सड़क किनारे दुकानें लगाकर रोजी-रोटी चलाने वाले छोटे व्यापारियों को स्थायी ठिकाना देने के उद्देश्य से बदायूं रोड स्थित आईटीआई के बाहर तैयार कराया गया वेंडिंग जोन अब खुद बदहाली की तस्वीर बनता जा रहा है। लाखों रुपये खर्च कर तैयार कराई गईं 90 दुकानें एक साल बाद भी दुकानदारों के इंतजार में खाली पड़ी हैं। लंबे समय से इस्तेमाल नहीं होने के कारण दुकानों के लोहे के ढांचों पर जंग लगने लगी है। वहीं, दुकानों की सुरक्षा और देखरेख के अभाव में व्यवस्था धीरे-धीरे खराब होती जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.