संभल, अक्टूबर 23 -- Sambhal News: नगर के भैतरी रेलवे फाटक के पास शुक्रवार की सुबह लोगों ने एक युवक को ट्रैक के पास घायल अवस्था में पड़ा देखा। युवक के घायल अवस्था में पड़ा होने की जानकारी के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस भी पहुंच गई। लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायल अवस्था में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। शुक्रवार की सुबह लखनऊ से चंडीगढ़ अपने घर जा रहा अमित कुमार भैंतरी रेलवे फाटक के पास ट्रेन से गिर गया। ट्रेन से ट्रेक पर गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। भोर में अंधेरा होने के कारण वहां से किसी के न गुजरने के कारण हादसे के बाद युवक काफी देर तक रेलवे ट्रैक के पास घायल अवस्था में पड़ा रहा। सुबह करीब सात ब...