संभल, अगस्त 24 -- Sambhal News: सावन माह के पावन अवसर पर नगर के आजाद रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर रविवार को भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे से पूर्व बस स्टैंड प्रभारी राजीव यादव समेत रोडवेज कर्मियों, चालक और परिचालकों ने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना भोग लगाकर भंडारे का शुभारंभ किया गया। भंडारे में काफी संख्या में श्रद्धालुओं और यात्रियों ने प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर से शुरू हुआ भंडारा शाम तक चलता रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए, जिससे पूरा बस स्टैंड परिसर भक्तिमय हो गया। इस दौरान नितिन शर्मा,यशपाल सिंह यादव, दिनेश कुमार, वीरेंद्र चौधरी, शेखर कुमार, अमित पाल, अरुण ठाकुर आदि का सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- कांवड़ियों की सेवा में जुटा क्षेत्र, जगह-जगह हुआ भंडारा यह भी पढ़ें- Bareily News: भंडारे में श्रद्धालुओं ने...