Sambhal News: रोडवेज बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर
संभल, अक्टूबर 11 -- Sambhal News: बदायूं रोड पर पैराडाइज होटल के निकट रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना बनियाठेर क्षेत्र के कस्बा नरौली के मोहल्ला काजी टोला निवासी आरिफ पुत्र आफताब हुसैन ओरछी चौराहे पर मोटर मैकेनिक की दुकान बंद कर घर लौट रहा था। इसी दौरान पैराडाइज होटल के पास एक टेंपो को बचाने के प्रयास में सामने से आ रही रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर आरिफ के चचेरे भाई जीशान पुत्र नवाब मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल अवस्था में आरिफ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.