Sambhal News: रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत
संभल, नवम्बर 11 -- Sambhal News: क्षेत्र के सैंजनी गांव में बुधवार सुबह गेहूं की जुताई के दौरान हादसा हुआ । ट्रैक्टर पर सवार हरीश कुमार रोटावेटर की जांच करते समय संतुलन बिगड़ने से उसकी चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। भैया दूज के त्योहार पर घर में खुशियों की जगह मातम छा गया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.