Sambhal News: रोटरी क्लब फ्रेंड्स ने कराई चित्रकला व मेहंदी प्रतियोगिता
संभल, अगस्त 14 -- Sambhal News: चन्दौसी में रोटरी क्लब फ्रेंड्स की ओर से शुक्रवार को रामबाग धाम स्थित श्री रामबाग धाम विद्यालय में चित्रकला एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने तिरंगे और देशभक्ति विषय पर आकर्षक चित्र बनाए, जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने सुंदर एवं पारंपरिक डिजाइनों से अपनी कला का परिचय दिया। प्रतियोगिता के समापन पर सभी विजेता प्रतिभागियों को क्लब पदाधिकारियों ने पुरस्कार एवं उपहार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर गणेश चौधरी, प्रशांत वार्ष्णेय, मौसम गुप्ता, रागिनी गुप्ता, मोहित डूडेजा, पराग अग्रवाल, सचिन रस्तोगी, भावना, गीतिका और अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.