संभल, अगस्त 23 -- Sambhal News: सावन के अंतिम सोमवार को कांवड़ियों की भारी आवाजाही को देखते हुए लगाए गए रूट डायवर्जन का असर चंदौसी-मुरादाबाद मार्ग पर देखने को मिला। डायवर्जन के चलते सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ गया और देखते ही देखते करीब एक घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। जाम में फंसे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सावन के हर सोमवार को महादेव का गंगाजल से अभिषेक करने के लिए काफी संख्या में शिव भक्त राजघाट से गंगा जल भरकर कांवड़ लेकर आते है। इसलिए कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा चन्दौसी से अलीगढ़ मार्ग पर बबराला तक रूट डायवर्जन करके बड़े वाहनां का आवागम पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इसी को लेकर सावन के प्रत्येक सोमवार की भांति अंतिम सोमवार को लेकर भी शुक्रवार से ही इस मार्ग पर रूट डायर्वजन कर दिया गया। ज...