संभल, अक्टूबर 1 -- Sambhal News: गुन्नौर, संवाददाता। रास्ता खाली कराने के नाम पर 10 हजार रुपये की कथित घूसखोरी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम अवधेश कुमार वर्मा ने गुरुवार को जुनावई व नगला अजमेरी सर्किल में तैनात लेखपाल प्रजेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की कार्रवाई के बाद तहसील और राजस्व विभाग में खलबली मच गई। बताया गया कि पिछले दिनों लेखपाल प्रजेश कुमार का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ था। वीडियो में चकमार्ग से संबंधित एक मामले में रुपये के लेनदेन की बात कही जा रही थी। इसमें कथित तौर पर 10 हजार रुपये आने, इनमें से सात हजार रुपये मिलने और बाकी तीन हजार रुपये की जानकारी नहीं होने की बात स...