संभल, जुलाई 15 -- Sambhal News: शहर के मोहल्ला रायसत्ती-सालीमपुर (चका तीर्थ) में लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्या का समाधान हो गया है। क्षेत्र में विद्युत लाइन, खंभे और ट्रांसफार्मर स्थापित होने के बाद अब बस्ती में बिजली आपूर्ति शुरू हो गई है। बिजली व्यवस्था बहाल होने पर स्थानीय निवासियों ने कार्यक्रम आयोजित कर संभल विधायक इकबाल महमूद का आभार जताया। मोहल्ले में लंबे समय से बिजली की सुविधा नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कार्यों और रात के समय सुरक्षा को लेकर भी समस्याएं बनी रहती थीं। कुछ समय पहले मोहल्ले की महिलाएं और युवा अपनी समस्या लेकर विधायक इकबाल महमूद के जनता दरबार पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: विद्युतीकरण के लिए विधायक निधि से दो करोड़ का प्रस्ताव विधायक ...