संभल, अक्टूबर 21 -- Sambhal News: बेटे की मौत का गम अभी परिवार झेल भी नहीं पाया था कि अगले ही दिन पिता की मौत की खबर ने सभी को झकझोर दिया। सोमवार रात बेटे की मौत हुई और मंगलवार दोपहर पिता का शव गन्ने के खेत के पास पेड़ से लटका मिला। दो दिनों में पिता-पुत्र की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। संभल जिले के धनारी थाना क्षेत्र के खजरा हाकम गांव निवासी मिट्ठन (25) अपने पिता चंद्रसेन (58) के साथ 15 अक्टूबर को सैफनी क्षेत्र के खरसोल स्थित ईंट भट्ठे पर काम करने आया था। सोमवार रात मिट्ठन भट्ठे के पास बेसुध मिला। यह भी पढ़ें- Rampur News: बेटे की मौत के अगले दिन पेड़ से लटका मिला पिता का शव अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद उसका शव घर पहुंचा तो कुछ ही देर बाद पिता चंद्रसेन का शव खेत के पास पेड़ से पर थाना ...