Sambhal News: राधा गोविन्द इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में फ्रेशर्स पार्टी की धूम
संभल, नवम्बर 20 -- Sambhal News: राधा गोविन्द इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, संगीत, नृत्य और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों से सजे इस समारोह में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। पूरे परिसर में उमंग और उल्लास का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इससे पूर्व संस्थान के कुलाधिपति पवन शर्मा, परि शर्मा एवं कुलपति डॉ. मनोज तोमर का स्वागत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत स्वागत गीत से हुई, जिसमें नितिका, पलक, कीर्तिका और ईशा ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। इसके बाद दीपाली, रीता, संध्या, सपना और अंजली ने शानदार नृत्य प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। ग्रुप डांस, संगीत और म्यूजिकल चेयर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.