संभल, अगस्त 8 -- Sambhal News: गुन्नौर तहसील क्षेत्र के गांव रसूल में शुक्रवार देर रात एक मगरमच्छ ग्रामीण के घर में घुस गया। घर के अंदर मगरमच्छ को देखकर परिजनों के होश उड़ गए। देखते ही देखते घटना की जानकारी पूरे गांव में फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का रेस्क्यू किया और गंगा के किनारे छोड़ दिया, तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। तहसील क्षेत्र के रसूल गांव निवासी सतीश यादव के घर में शुक्रवार देर रात एक मगरमच्छ घुस गया। रात में परिजनों ने अजीब सी आवाज सुनी। बाहर आकर देखा तो घर में मगरमच्छ था। इसे देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। जानकारी होने पर काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। गांव के कुछ युवकों ने हिम्मत जुटाई और मगरमच्छ को सुरक्षित बा...