संभल, सितम्बर 7 -- Sambhal News: बनियाठेर। राजस्थान के बागड़ में जाहरवीर की जात लगाने गए बनियाठेर क्षेत्र के तीन दोस्तों के साथ हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल तीसरे युवक सौदान सिंह की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले हादसे में विक्रम और यशपाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। अब तीनों दोस्तों की मौत से क्षेत्र के गांवों में कोहराम मच गया है। थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव भुलाबई निवासी विक्रम पुत्र पिंटू, बनियाखेड़ा निवासी यशपाल पुत्र बाबूराम और सौदान सिंह पुत्र स्वर्गीय देवी सिंह अपने अन्य परिजनों के साथ राजस्थान के बागड़ जाहरवीर की जात लगाने गए थे। बुधवार रात करीब 10 बजे तीनों दोस्त बाइक से सीएनजी/पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी थी.

दुर्घटना का विवरण हादसा इतना ...