Sambhal News: राजघाट पर कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी कड़ी
संभल, जुलाई 16 -- Sambhal News: संभल पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी गुन्नौर अंकित मिश्रा एवं थाना प्रभारी बबराला लवनीश चौधरी ने पुलिस बल के साथ थाना बबराला क्षेत्र स्थित राजघाट का भ्रमण कर आगामी श्रावण मास की कांवड़ यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं कांवड़ियों की सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं तथा पूरे मार्ग पर पुलिस बल मुस्तैदी के साथ तैनात रहेगा। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.