संभल, जुलाई 30 -- Sambhal News: विकासखंड पंवासा की ग्राम पंचायत रसूलपुर धतरा को विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। शासन से स्वीकृत बारात घर तथा पेतिया से अझरा तक बनने वाली लगभग दो किलोमीटर लंबी सड़क का शिलान्यास भाजपा के पूर्व सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल सिंह सैनी करेंगे। बारात घर बनने से ग्रामीणों को सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी, जबकि नई सड़क बनने से पेतिया और अझरा के बीच आवागमन सुगम होगा। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि कार्यों में भी लाभ मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने इन विकास कार्यों के लिए शासन और जनप्रतिनिधियों का आभार जताते हुए कहा कि लंबे समय से इन सुविधाओं की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। यह भी पढ़ें- Kodarma News: विकास की रोशनी गांव-गांव तक पहुं...