संभल, अगस्त 28 -- Sambhal News: रक्षाबंधन पर्व को लेकर गुरुवार को बबराला और गुन्नौर के बाजारों में दिनभर रौनक रही। सुबह से ही राखी, मिठाई और उपहार खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रमुख मार्गों और बाजारों में राहगीरों की आवाजाही से पूरे दिन चहल-पहल बनी रही। त्योहार को देखते हुए पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सक्रिय रही। बबराला में इंद्रा चौक से रेलवे स्टेशन मार्ग तक खरीदारों की भीड़ रही। वहीं गुन्नौर के नेहरू चौक, जुलेपुरा मोहल्ला और मनी मार्केट समेत प्रमुख स्थानों पर लोगों की खूब आवाजाही रही। बहनों ने भाइयों के लिए राखियां खरीदीं तो मिठाई और उपहार की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ नजर आई। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: बाजार लाइवः रक्षाबंधन पर करोड़ों का कारोबार-2 गुन्नौर में कोतवाली प्रभारी संजय कुमार और चौकी प्रभारी योगेश कुमार ...