Sambhal News: रक्षाबंधन पर जाम से निपटने को ट्रैफिक पुलिस का मेगा प्लान, 19 प्वाइंटों पर रहेगी नजर
संभल, अगस्त 27 -- Sambhal News: रक्षाबंधन पर्व पर बाजारों और सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष प्लान तैयार किया है। पर्व के दिन लोगों को जाम और यातायात अव्यवस्था का सामना न करना पड़े, इसके लिए जिलेभर में 19 प्रमुख प्वाइंट चिन्हित किए गए हैं। इन सभी स्थानों पर यातायात पुलिस की तैनाती सुबह छह बजे से शाम आठ बजे तक रहेगी। रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में लोग खरीदारी और आवागमन के लिए घरों से निकलेंगे। बहनों के भाइयों के घर जाने और बाजारों में खरीदारी के कारण प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ने की संभावना है। ऐसे में यातायात पुलिस ने पहले से ही संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर वहां पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है, ताकि यातायात बाधित न हो और जाम की स्थिति बनने पर तत्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.