संभल, अगस्त 23 -- Sambhal News: रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही बाजार में मिठाइयों की मांग बढ़ने लगी है, लेकिन इस बार हलवाइयों के सामने मिठास के साथ महंगाई की चुनौती भी खड़ी हो गई है। मेवा और घी के दाम बढ़ने के साथ ही चीनी की कीमत में भी तेजी ने मिठाई कारोबारियों की लागत बढ़ा दी है। इसके बावजूद स्थानीय बाजार में कई मिठाइयों के दाम करीब 500 रुपये प्रति किलो के आसपास ही बने हुए हैं। महंगाई के कारण ग्राहक खरीदने नहीं आएंगे। इसी डर से त्योहार के चलते महंगाई के बाद भी दुकानदार मिठाई के दाम नहीं बढा रहे है। रक्षाबंधन पर घेवर, बर्फी, रसगुल्ला और अन्य पारंपरिक मिठाइयों की विशेष मांग रहती है। यह भी पढ़ें- त्योहार पर महंगाई का डोज, मिठाई की कीमतें स्थिर स्थानीय मिठाई कारोबारियों को उम्मीद है कि त्योहार के अंतिम दिनों में बिक्री बढ़ेगी, लेकिन बढ़त...