Sambhal News: योग शिक्षकों व कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
संभल, अगस्त 30 -- Sambhal News: संभल। पतंजलि परिवार की जिला स्तरीय बैठक, कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा के सभागार में किया गया। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी कार्ययोजनाओं तथा योग के प्रचार-प्रसार को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी की जिम्मेदारी रोहताश कुमार तथा जिला पतंजलि प्रभारी के सह-प्रभारी पद की जिम्मेदारी अशोक कुमार को सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन के उद्देश्यों को समाज के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। पांचों संगठनों भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, पतंजलि किसान सेवा समिति, पतंजलि योग समिति, युवा भारत एवं सोशल मीडिया प्रभारियों ने आगामी गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया। भारत स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.