Sambhal News: युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने में रिपोर्ट दर्ज
संभल, जुलाई 25 -- Sambhal News: कैलादेवी थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी एक ग्रामीण ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव का ही सत्ता पुत्र उदयपाल उसकी 18 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। शिकायत के आधार पर कैलादेवी थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि युवती की तलाश के लिए टीम लगाई गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर युवती को ले जाने का आरोप, मां ने दी तहरीर मामले की विवेचना जारी है तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.