Sambhal News: युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
संभल, सितम्बर 20 -- Sambhal News: थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव से करीब डेढ़ माह पहले युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवती को बरामद करने के बाद उसके न्यायालय में बयान दर्ज कराए थे। बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई। मंसूरपुर निवासी इस्तिकार ने करीब डेढ़ माह पहले अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी अदीब पुत्र रिजवान निवासी मंसूरपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, युवती की बरामदगी के बाद उसके बयान न्यायालय के समक्ष दर्ज कराए गए। न्यायालय में दिए बयानों में युवती ने चारों आरोपियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने नामजद आरोपी अदीब को गिरफ्तार कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.