Sambhal News: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, खेत में पेड़ पर लटका मिला शव
संभल, नवम्बर 2 -- Sambhal News: कैला देवी थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव में सोमवार सुबह एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव गांव के बिजलीघर के पास एक किसान के खेत में बकान के पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। बताया गया कि मुजाहिदपुर गांव निवासी युवक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। सोमवार सुबह उसका शव खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के अनुसार, करीब छह महीने पहले भी युवक ने गांव में लगे एक टावर पर चढ़कर काफी हंगामा किया था। इस घटना से टावर कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचने की बात सामने आई थी। घटना के बाद से ही युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही थी। पुलिस ने मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.