संभल, जुलाई 22 -- Sambhal News: थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र गांव पलथा मिठनपुर निवासी छोटेलाल पुत्र राममूर्ति ने दिल्ली देकर बताया कि 16 जुलाई की शाम सात बजे अपने खेत पर जा रहा था। तभी गांव के दबंग परिवार ने उसके साथ रोक कर लोहे की रोड और लाठी डंडों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। शोर सुनकर वहां से गुजर रहे हरकेश ने किसी तरह दबंग से बचाया। मारपीट के दौरान शरीर पर गंभीर चोटें आई है। एसओ जितेंद्र वर्मा ने बताया कि पीड़ित की आधार पर गांव के वीरपाल, शिवम, अनमोल, वीरेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Moradabad News: बाजरे के खेत से बैलगाड़ी निकालने का विरोध करने पर युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...