संभल, अक्टूबर 30 -- Sambhal News: बबराला। यारा फर्टिलाइजर उर्वरक संयंत्र के मुख्य गेट पर तेंदुए की मौजूदगी सामने आने के बाद आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। गुरुवार तड़के 3:23 बजे बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने घूमता तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। फुटेज सामने आने के बाद वन विभाग ने भी तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि की है। उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की तैयारी की जा रही है। तेंदुए की गतिविधि सामने आने से मेहुआ हसनगंज, लोधे की मढ़ैयां समेत आसपास के गांवों के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार, इन इलाकों में पहले भी तेंदुआ देखे जाने की चर्चाएं रही हैं। अब खाद कारखाने के मुख्य गेट पर उसकी मौजूदगी ने खतरे की आशंका को और बढ़ा दिया है। ग्रामीण अपने पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर बांध रहे हैं और खेतों में अकेले जाने से बच रहे हैं। ...